फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलगत राजनीति से ऊपर उठें, सघन टीकाकरण ही महामारी से बचाव: मायावती

Wed, 09 Jun 2021 08:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मायावती ने कहा कि सघन टीकाकरण से इनकार, लापरवाही अनुचित और जानलेवा है। राजनीति, आशंका, आरोप प्रत्यारोप व श्रेय लेने आदि से दूर रहकर केवल जनहित में तत्परता से काम करना समय की मांग है।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया है कि सघन टीकाकरण ही कोरोना महमारी से बचाव का उपाय है। अब बिना समय गंवाए इस पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ध्यान देना जरूरी है। मायावती ने कहा कि सघन टीकाकरण से इनकार, लापरवाही अनुचित और जानलेवा है। राजनीति, आशंका, आरोप प्रत्यारोप व श्रेय लेने आदि से दूर रहकर केवल जनहित में तत्परता से काम करना समय की मांग है। कहा कि देश में दूसरी लहर के अति घातक सिद्घ होने पर अब आगे इससे बचाव के लिए 21 जून से सभी के लिए फ्री टीकाकरण का केंद्र का फैसला देर से ही सही पर उचित कदम है। बीएसपी इसकी मांग शुरू से ही करती रही है। अब इस काम को मुस्तैदी से करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें