फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की नमाज के बाद अमन में खलल, फिर फूटा दंगा

Sat, 03 Aug 2013 09:47 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने शहर में बुधवार से शुरू हुआ बवाल पुलिस की ढिलाई के चलते थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


अलविदा की नमाज के बाद ठाकुरगंज क्षेत्र में फिर से दंगा भड़क उठा। नारेबाजी, पथराव व हवाई फायरिंग शुरू हो गई। उपद्रवियों ने हथगोले भी फूंके।

आक्रोशित भीड़ ने एक धर्मगुरु का पुतला फूंका। पुलिस व अर्द्धसैनिक बल मुख्यमार्गों से लेकर संकरी गलियों तक लाठी फटकार कर भीड़ खदेड़ते रहे। थोड़ी ही देर में चार थाना क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर बवाल शुरू हो गया।

शीशमहल के पास शुरू हुआ पथराव
टीले वाली मस्जिद में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा करके निकला एक जत्था इमामबाड़ा के सामने से रूमी गेट होते हुए शीशमहल के पास पहुंचा था कि पहले से एकत्र दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जवाबी पथराव होने पर हथगोले फेंकने के साथ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। हमले में साबेज नामक युवक घायल हो गया।

रूमी गेट पुलिस चौकी पर मौजूद चंद पुलिसकर्मी बेबस नजर आ रहे थे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को फोन किया। थोड़ी देर बाद एएसपी प्रोटोकाल ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स, पीएसी व आरएएफ के साथ मौके पर पहुंचे।

धर्मगुरु का पुतला फूंका
इस बीच हमले से आक्रोशित भीड़ ने दूसरे पक्ष के बैनर उखाड़े। उनके धर्मगुरु का पुतला तैयार करके चौराहे पर फूंक दिया। एएसपी ज्ञानप्रकाश ने खुद लाठी भांजकर भीड़ खदेड़ी। इसके बाद दूसरे पक्ष के उपद्रवियों को इलाके में दौड़ाकर धुनाई शुरू कर दी।

इससे रूमी गेट से लेकर छोटा इमामबाड़ा के आगे तक सन्नाटा फैल गया। इस बीच कुड़िया घाट के आगे बंधा मार्ग पर जा रहे जत्थे पर दूसरे पक्ष ने पथराव के साथ फायरिंग कर दी।

मौके पर छूटी एक बाइक फूंकने के साथ जमकर उपद्रव किया। इसमें कासिम, वसीम, मुन्ना, अतीक समेत दो दर्जन लोग घायल हो गए। चार को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

गलियों में बवाल करते रहे दंगाई
पुलिस व अर्द्धसैनिक बल हालात काबू में करने की कोशिश कर ही रहे थे कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के ही रामगंज, इकबालनगर, मुफ्तीगंज आदि इलाकों में दोनों पक्षों में नारेबाजी व पथराव शुरू हो गया। मेनरोड से खदेड़े गए शरारती तत्व गलियों में जमघट लगाए बवाल करते रहे।
विज्ञापन


शीशमहल के पास बवाल की खबर फैलते ही सआदतगंज के रुस्तमनगर, तोप दरवाजा, घंटाबेग गढैया, टापे वाली गली, दरगाह हजरत अब्बास के पास दोनों पक्षों के लोग सड़क पर उतर आए। जमकर नारेबाजी व पथराव हुआ।

इस तनातनी का असर चौपटिया, नक्खास, बिल्लौचपुरा, मेंहदीगंज तक पहुंच गया। वहां भी नारेबाजी व तकरार चलती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें