फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी से लूटी राइफल, पुलिस ने कहा- पहले इलाज कराओ फिर करना शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में अलग-अलग जगह सुरक्षाकर्मियों के साथ राइफल लूटने व छीनने के प्रयास की दो वारदातें हुईं। एक जगह बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी को घायल कर राइफल लूट ली तो दूसरी जगह राइफल छीनने का विरोध करने पर जमकर पीटा। पहले मामले में पुलिस से शिकायत करने पर कहा गया कि पहले इलाज कराकर आओ तब कार्रवाई कराना तो वहीं दूसरे मामले में आरोप है कि पुलिस ने उल्टे सुरक्षाकर्मी को ही जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दुबग्गा फरीदीपुर निवासी सिद्धार्थ शंकर पांडेय ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में गार्ड हैं। बुधवार रात वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। सिद्धार्थ के मुताबिक, आइआइएम रोड बैरियर के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर राइफल लूट ली। बदमाशों के धक्के से बाइक अनियंत्रित हुई और वह सड़क पर गिर गया जिससे वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। सिद्धार्थ ने वारदात की सूचना चंद कदम दूर पुलिस पिकेट पर बैठे दारोगा और सिपाहियों को मामले की जानकारी दी। तो पुलिस कर्मियों ने कहा कि पहले जाकर अस्पताल में इलाज कराओ फिर तहरीर देना तब मुकदमा लिख देंगे। इंस्पेक्टर मड़ियांव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। गार्ड ने अभी तहरीर नहीं दी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें