फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैडमिंटन में ऋचा, प्रकृति और अभिषेक को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित बैडमिंटन इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता में एकल वर्ग के मुकाबलों में ऋचा, प्रकृति, अक्षत और अभिषेक ने जीत दर्ज की। शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से हुई प्रतियोगिता में कुल 15 मुकाबले हुए। महिला एकल में मेजर ध्यानचंद हाउस की ऋचा ने अमृता कौर हाउस की रिया को 11-5, 11-0 से हराया। नीलिमा घोष हाउस की प्रकृति ने मिल्खा सिंह हाउस की तृप्ति को 11-8, 11-3 से मात दी। प्रकृति ने ऋचा को 15-6, 15-6 से हराया। पुरुष एकल में नीलिमा घोष हाउस के अक्षत ने मिल्खा सिंह हाउस देवदत्त को 11-9 से हराया। मेजर ध्यानचंद हाउस के अभिषेक ने अमृता कौर हाउस के सिद्धार्थ को 13-11, 11-4 से मात दी। अभिषेक ने नीलिमा घोष हाउस के अक्षत बाजपेयी पर 15-10, 15-12 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पुरुष युगल में मेजर ध्यानचंद हाउस के ऋषि और चित्रांग ने अमृता कौर हाउस के प्रशांत और सौरव को 11-4, 11-5 से हराया। नीलिमा घोष हाउस के यश और अभिषेक ने मिल्खा सिंह हाउस के अक्षय और देवेश को 11-4, 11-9 से मात दी। मिश्रित युगल में नीलिमा घोष हाउस के आदित्य राज और अनन्या ने मिल्खा सिंह हाउस के आनंद सागर और इशिका को 11-5, 12-10 से हराया। मेजर ध्यानचंद हाउस के रितु और अभिषेक ने अमृता कौर हाउस के कार्तिक और अश्मिता को 12-11, 11-7 से मात दी। इस दौरान जिशान दानिश खान, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अमिता कनौजिया, शारीरिक शिक्षा की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. शशि कनौजिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें