फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरसों के नाम पर बेच रहे थे कृत्रिम रंग मिला चावल की भूसी का तेल, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
जनरल स्टोर पर जांच करती एफएसडीए की टीम।  
विज्ञापन
लखनऊ। मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम ने शनिवार को भी अभियान चलाया। बुद्धेश्वर इलाके में एक जनरल स्टोर पर छापा मारकर 750 लीटर मिलावटी तेल बरामद कर जब्त कर लिया गया। कृत्रिम रंग मिले चावल की भूसी के तेल को सरसों के तेल के नाम पर बेचा जा रहा था। टीम ने कृत्रिम व सुगंधित रंग भी बरामद किया है। दुकानदार पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रमजान, होली पर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य आयुक्त और डीएम के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। बुद्धेश्वर इलाके में शिवम जनरल स्टोर पर जांच के दौरान टीम ने मौके से 600 लीटर चावल की भूसी का तेल और 150 लीटर मिलावटी सरसों तेल पकड़ा। कृत्रिम रंग और सुगंधित पदार्थ भी बरामद किया गया। सभी के नमूने राजकीय प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।

जांच में पाया गया कि दुकान में बड़े पैमाने पर मिलावटी सरसों का तेल तैयार किया जा रहा था। चावल की भूसी के तेल में प्रतिबंधित रंग और सुगंधित पदार्थ मिलाकर उसे शुद्ध सरसों के तेल के रूप में बेचते थे। विजय प्रताप ने बताया कि नियमों के उल्लंघन और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के आरोप में जनरल स्टोर संचालक कैलाश गुप्ता के खिलाफ पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मिलावट की शंका हो तो टोल फ्री नंबर पर करें कॉल
विज्ञापन


मिलावटी खाद्य तेल को आम तौर पर नहीं पहचान सकते हैं। इसकी जांच के लिए कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल करना पड़ता है। तेल में किसी भी तरह की मिलावट की आशंका होने पर ग्राहक विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग की खाद्य सचल वैन के क्षेत्र में पहुंचने पर भी खाद्य पदार्थों की जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन




- विजय प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, लखनऊ

जनरल स्टोर पर जांच करती एफएसडीए की टीम।  

जनरल स्टोर पर जांच करती एफएसडीए की टीम।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें