फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटीः परास्नातक में दाखिले का संशोधित परिणाम जारी, अगले सप्ताह से काउंसिलिंग

Thu, 03 Dec 2020 01:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी ने परास्नातक प्रवेश परीक्षा का संशोधित रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया। प्रवेश परीक्षा की पूरी रैंक लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र अपलोड करने के लिए चार दिसंबर तक का मौका दिया गया है। अगले सप्ताह से ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होगी। 
विज्ञापन


लविवि ने इस बार केंद्रीकृत काउंसिलिंग प्रणाली लागू की है। इसके तहत परिसर के साथ ही कॉलेजों के दाखिले भी विवि स्तर से किए जा रहे हैं। लविवि में इस बार कोरोना के चलते परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया अक्तूबर में हो पाई। इसका रिजल्ट आया तो भारी गड़बड़ी कर दी गई।

अभ्यर्थियों के धरना प्रदर्शन के बाद लविवि कुलपति ने प्रो. डीएनएस यादव, प्रो. अवधेश त्रिपाठी और प्रो मधुरिमा प्रधान की तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी। कमेटी ने रिपोर्ट दी कि जिस सेट के प्रश्न पत्र की ओएमआर शीट थी उसका मूल्यांकन दूसरे सेट के प्रश्न पत्र की आंसर-की से किया गया।
विज्ञापन

समिति की सिफारिश पर पूरा रिजल्ट निरस्त

लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
एडमिशन सेल के अधिकारियों को गड़बड़ी की जानकारी हुई तो उन्होंने बाद में सही आंसर-की से मूल्यांकन कराया। इसके बाद लॉ, एमएससी बॉटनी, जूलॉजी, मैथ्स की पहले जारी की गई मेरिट में काफी बदलाव हो गया और समिति की सिफारिश पर पूरा रिजल्ट निरस्त कर दिया गया।

कुलपति ने नए सिरे से रिजल्ट तैयार करने के लिए हिंदी विभाग के प्रो. पवन अग्रवाल, प्रो. राजीव मनोहर, प्रो. आनंद विश्वकर्मा, डॉ. अनित्य गौरव और डॉ. जॉय सरकार की कमेटी बनाई। कमेटी ने सभी पीजी पाठ्यक्रमों की ओएमआर शीट का मूल्यांकन दोबारा कराने के बाद नई मेरिट लिस्ट तैयार कर बुधवार को इसे जारी कर दिया। उधर, समाजवादी छात्र सभा ने लविवि पर पुरानी सूची ही जारी कर देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संशोधन का भी मौका 

लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
लविवि ने उन अभ्यर्थियों को भी अपने प्रमाणपत्र अपलोड करने का मौका दिया है जिन्होंने सही प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किए हैं। उन्हें अपनी गलती सुधारने का मौका भी दिया जाएगा। गलत प्रमाणपत्र अपलोड करने पर काउंसिलिंग में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। 

वेबसाइट पर पूरी रैंक उपलब्ध
परास्नातक प्रवेश परीक्षा का नया रिजल्ट संशोधन के बाद बुधवार को जारी कर दिया गया है। विवि की वेबसाइट पर पूरी रैंक उपलब्ध है। इसके बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। - डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता लविवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें