फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बिजली संकट को लेकर उपभोक्ताओं का हंगामा, तीन बार सबस्टेशन का घेराव, सड़क जाम की, पुलिस से झड़प

Mon, 02 Jun 2025 01:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में बिजली संकट के चलते उपभोक्ताओं ने तीन बार घेराव कर सड़क जाम किया। पुलिस से भिड़ंत के बाद फोर्स बुलाकर जाम खुलवाया गया। देर रात दो बजे बिजली बहाल हुई, लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानी रविवार शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
लखनऊ में लगातार बिजली कटौती को लेकर हो रहा हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के अहिबरनपुर उपकेंद्र के तहत आने वाले इलाकों के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं ने 31 मई की रात नौ बजे से देर रात दो बजे तक बिजली संकट झेला। इन पांच घंटों के दौरान रात 12 से दो बजे के बीच तीन बार उपकेंद्र का घेराव और उसके सामने की सड़क को जाम किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने लाठी फटकारी तो आक्रोशित प्रदर्शनकारी उनसे भी भिड़ गए। इस पर और फोर्स को बुलाकर जाम खुलवाया गया। हालांकि, प्रदर्शनकारी तब तक उपकेंद्र पर डटे रहे, जब तक बिजली चालू नहीं हो गई। वहीं, कर्मचारियों के उपकेंद्र से भाग जाने पर मुख्य अभियंता वीपी सिंह रात 1:30 बजे प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। रात दो बजे बिजली चालू होने तक वे उनके बीच ही रहे। हालांकि, उपभोक्ताओं ने रविवार शाम छह बजे तक बिजली की आवाजाही झेली।

ये भी पढ़े- यूपी: आज पड़ सकती है भीषण गर्मी, रात से पलटेगा मौसम; मंगलवार से पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट. जानिए पूर्वानुमान
विज्ञापन


महिला गिड़गिड़ाई- बच्चा बीमार है चालू कर दो बिजली

रात करीब 12:30 बजे उपकेंद्र पर पहुंची एक महिला गिड़गिड़ाने लगी कि बच्चा बीमार है। उसे अभी अस्पताल से लेकर आए हैं। आप त्रिवेणीनगर की बिजली चालू कर दो। इस पर खदरा की बिजली को बंद कर त्रिवेणीनगर की सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- अयोध्या: चंपत राय की दो टूक, प्राण प्रतिष्ठा शब्द सुनकर कृपया न आएं, किसी को बुलाया नहीं गया; मौसम भी प्रतिकूल

एक्सईएन ने मुख्य अभियंता को दिया झांसा

अहिबरनपुर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ध्वस्त होते ही एक्सईएन सुशील कुमार ने उपभोक्ताओं की कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। मुख्य अभिंयता वीपी सिंह ने एक्सईएन से लोकेशन के बारे में सवाल किया तो जवाब दिया कि वह उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं के बीच हैं। हालांकि, एक्सईएन उपकेंद्र पर नहीं था। इसकी पोल तब खुली जब उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें