उत्तर प्रदेश में एडेड जूनियर हाईस्कूल के लिपिकों का ग्रेड पे बढ़ा दिया गया है। लिपिकों का ग्रेड पे 1900 की जगह अब 2000 रुपये कर दिया गया है। इस निर्णय से हजारों लिपिकों को करीब तीन हजार रुपये तक का लाभ होगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।