फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति डॉक्टरों को फिर मिली तैनाती

Mon, 21 Sep 2020 01:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मेडिकल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशालय ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के सेवानिवृत्त डॉक्टरों को एक साल के लिए फिर से नियुक्ति दे दी है। इन डॉक्टरों को प्रशासनिक पद नहीं दिया जाएगा। ये सिर्फ क्लीनिकल कार्य ही करेंगे। दोबारा नियुक्ति में एमबीबीएस व स्पेशलिस्ट डॉक्टर दोनों शामिल हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशालय के अनुसार 48 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति दी गई है। जबकि 53 विशेषज्ञ डॉक्टरों को  सेवा विस्तार दिया गया है। इसके अलावा 7 नए एमबीबीएस डॉक्टरों को भी नियुक्ति किया गया है। 4 अन्य एमबीबीएस चिकित्सकों को सेवा विस्तार दिया गया है। इनकी चिकित्साधिकारियों के रिक्त पद भरने, एक वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक के लिए नियुक्ति की गई है। वहीं, करीब 150 लोक सेवा आयोग से चयनित नए डॉक्टरों को भी नियुक्ति दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें