फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकायदा आतंकियों का यूपी लिंक तलाश रही एटीएस

Mon, 21 Sep 2020 01:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
terrorist - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आतंकी संगठन अलकायदा के नौ आतंकियों की गिरफ्तारी और उनके दिल्ली व एनसीआर परिक्षेत्र में वारदात अंजाम देने का मंसूबा सामने आने पर यूपी एटीएस सतर्क हो गई है। एटीएस इन आतंकियों का यूपी लिंक तलाशने में जुटी है।  
विज्ञापन


एनआईए की ओर से अलकायदा के जिन 9 आतंकियों को पश्चिम बंगाल और केरल से गिरफ्तार किया गया है, उनसे हुई पूछताछ में इतना साफ हो चुका है कि ये आतंकी दिल्ली और एनसीआर परिक्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देनेे की फिराक में थे। अब एटीएस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि गिरफ्तार आतंकियों की यूपी को लेकर क्या प्लानिंग थी? एटीएस के एक अफसर ने कहा कि एनआईए से संपर्क किया गया है। हालांकि अभी यूपी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एटीएस इस संबंध में केंद्रीय खुफिया एजेंसी से भी लगातार संपर्क बनाए है।

अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश

यूपी में विभिन्न आतंकी संगठनों द्वारा वारदात अंजाम देने की आशंका को लेकर केंद्रीय और राज्य की खुफिया एजेंसियां यूपी के आला अफसरों को सतर्कता बरतने की ताकीद पहले ही कर चुकी हैं। इसी के मद्देनजर यूपी से लगी नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाई जा चुकी है। स्टेट इंटेलिजेंस व एटीएस को भी अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। पिछले दो माह में एटीएस ने कुछ जिहादी युवाओं को भी गिरफ्तार किया है जो किसी बड़े आतंकी संगठन से जुड़ कर यूपी में नेटवर्क फैलाने की कोशिश में थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें