फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News : रिटायर्ड सूबेदार मेजर की धारदार हथियार से मारकर हत्या, चारपाई पर लहूलुहान मिला शव

Sun, 21 Aug 2022 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

शिव कुमार सिंह की हत्या के बाद नलकूप पर पहुंची उनकी पत्नी बीना सिंह ने पुलिस कर्मियों के सामने रोते हुए कहा कि पति को नलकूप पर अकेले रहने के लिए मना किया था। उनकी जमीन हड़पने के लिए धमकी मिल रही थी। इंस्पेक्टर से शुक्रवार को शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर में कटका में निजी नलकूप के पास रविवार की शाम सेना के एक रिटायर्ड सूबेदार मेजर की हत्या कर दी गई। उनका शव चारपाई पर लहूलुहान पाया गया। सिर के साथ ही चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। सूचना के बाद फोरेंसिक टीम के साथ एसपी मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए।

विज्ञापन


गोसाईंगंज क्षेत्र के कटका निवासी रिटायर्ड सूबेदार मेजर शिव कुमार सिंह (62) का घर से कुछ दूर सेमरी मोड़ के पास ही नलकूप है। परिजनों के अनुसार रिटायर्ड सूबेदार मेजर रविवार को नलकूप पर गए थे। शाम पांच बजे तक जब वे वापस घर नहीं लौटे तो नाती गोलू और गांव का ही सुरजीत नलकूप पर पहुंचे, जहां चारपाई पर शिव कुमार सिंह का लहूलुहान हालत में शव मिला। उनके सिर व चेहरे पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना यूपी 112 के साथ ही गोसाईंगंज थाने की पुलिस को दी। एसपी सोमेन बर्मा, सीओ जयसिंहपुर कृष्णकांत सरोज फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। टीम ने घटनास्थल से कुछ नमूने एकत्र किए। रिटायर्ड सूबेदार मेजर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

दो वर्ष पूर्व रिटायर होकर आए थे घर
कटका निवासी शिव कुमार सिंह सेना से रिटायर होकर दो वर्ष पूर्व ही घर आए थे। घर आने के बाद वे खेतीबाड़ी के काम में लग गए। फसलों की सिंचाई हो या फिर उसकी देखभाल शिव कुमार सिंह खुद करते थे। उनका ज्यादातर समय नलकूप पर ही बीतता था।  
विज्ञापन


पत्नी पुलिस विभाग में थी तैनात
रिटायर्ड सूबेदार मेजर की पत्नी बीना पुलिस विभाग में तैनात थीं। बीना भी रिटायर होने के बाद पति के साथ ही रहती हैं। शिव कुमार सिंह के दो पुत्रों में निखिल सिंह व सुनील सिंह हैं। शिव कुमार सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

धमकी मिलने की पुलिस से की थी शिकायत
शिव कुमार सिंह की हत्या के बाद नलकूप पर पहुंची उनकी पत्नी बीना सिंह ने पुलिस कर्मियों के सामने रोते हुए कहा कि पति को नलकूप पर अकेले रहने के लिए मना किया था। उनकी जमीन हड़पने के लिए धमकी मिल रही थी। इंस्पेक्टर से शुक्रवार को शिकायत की गई थी। इंस्पेक्टर ने उन्हें और धमकी देने वाले को शनिवार को बुलाया था। शनिवार को बीना और शिव कुमार सिंह गोसाईंगंज थाने गए थे, लेकिन आरोपी थाने नहीं पहुंचा था। आरोपी ने कहा था कि इस जमीन के लिए चाहे कुछ भी करना पड़ेगा, करेंगे। बीना का बयान लेने के बाद पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें