फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीमा कंपनी से सेवानिवृत्त अधिकारी से 40.75 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एक्सवेल कंपनी में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर जालसाजों ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से सेवानिवृत्त अधिकारी शिव कुमार गौतम से 40.75 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने 23 सितंबर को साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना आलोक राव ने बताया कि कुर्सी रोड निवासी शिव कुमार गौतम का आरोप है कि कुछ दिन पहले फेसबुक के माध्यम से उन्हें निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का संदेश मिला। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर जालसाजों ने एक्सवेल ट्रेडिंग कंपनी की कई लुभावनी योजनाओं के बारे में बताया। जालसाजों ने उन्हें झांसे में लेकर निवेश के नाम पर कई बार में 40.75 लाख रुपये ऐंठ लिए। जालसाजों के बार-बार रुपये मांगने पर शिव कुमार को शक हुआ। उन्होंने अपने स्तर से छानबीन की तो पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित से जिन खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित बैंक से जालसाजों के खातों की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन



निवेश के नाम पर ठगी से बचने के रास्ते
मोटे और गारंटीड रिटर्न के लालच में न पड़ें।
निवेश करने से पहले कंपनी की जांच कर लें।
जल्दबाजी में कहीं भी निवेश न करें।
किसी अनजान ऐप के जरिये निवेश न करें। खासकर एपीके फाइल या लिंक से डाउनलोड कराए गए ऐप से बचें।
ओटीपी और पासवर्ड किसी से साझा न करें।


ठगी होने पर ये काम जरूर करें
1930 पर तुरंत शिकायत करें।
cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
साइबर क्राइम थाने, साइबर सेल या स्थानीय थाने में भी शिकायत जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें