फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड IAS की पत्नी की हत्या: मोहिनी को मारने वाला कोई करीबी, घर में मिले ये सबूत कर रहे इस ओर इशारा

Sun, 26 May 2024 09:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शुरुआती जांच में इस हत्याकांड में किसी करीबी के हाथ होने का शक है। पुलिस के मुताबिक जांच में स्पष्ट हुआ कि घर में किसी तरह की कोई जबरन प्रवेश नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह रिटायर्ड आईएएस की पत्नी की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। चोरों ने देवेंद्र नाथ दुबे (71) की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर दी। वारदात इंदिरानगर सेक्टर-20 स्थित मकान नंबर 20/31 की है।  

विज्ञापन
Trending Videos

एक घंटे 40 मिनट में उजड़ गई देवेंद्र की दुनिया
शनिवार सुबह सात बजे करीब सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे अपने ड्राइवर रवि के साथ गोल्फ खेलने गए थे और सुबह 9.40 बजे लौटे तो देखा घर का दरवाजा खुला हुआ था। ऊपर पहली मंजिल पर पहुंचे तो किचन के पास पत्नी का शव पड़ा देखा। यह देख उनके होश उड़ गए और किसी तरह खुद को संभालकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और फोरेंसिक की टीम ने छानबीन की। 

पुलिस को किसी करीबी पर शक
शुरुआती जांच में इस हत्याकांड में किसी करीबी के हाथ होने का शक है। पुलिस के मुताबिक जांच में स्पष्ट हुआ कि घर में किसी तरह की कोई जबरन प्रवेश नहीं हुआ है। मतलब वारदात को अंजाम देने वाला आसानी से मुख्य गेट से लेकर पहली मंजिल तक गया और फिर घटना को अंजाम दिया। ऐसे में अंदेशा है कि घटना में कोई करीबी शख्स है जिसको मोहिनी जानती थीं। यही वजह है कि वारदात को अंजाम देने वाले आसानी से भीतर आ गए। चूंकि जिस अलमारी से गहने पार किए गए, उसका लॉक चाबी से खोला गया। ये इशारा करता है कि घटना में कोई करीबी शामिल है।
विज्ञापन

सीसीटीवी बताएगा कातिल
घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने काफी सबूत जमा किए हैं। फिलहाल पुलिस की टीम सीसीटीवी खंगाल रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही हत्यारे को लेकर पुलिस के पास कोई जानकारी जरूर होगी। वहीं पुलिस की टीम देवेंद्र नाथ दुबे के पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें