फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साई स्टेडियम में दूसरी मंजिल से गिरकर सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल की मौत

Tue, 20 Oct 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में दूसरी मंजिल से गिरकर पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह (62) की मौत हो गई। वह अपने भतीजे को दशहरे की छुट्टियों में घर ले जाने के लिए लखनऊ आए थे।
विज्ञापन

मूलरूप से दिल्ली के रोहिणी निवासी राजेंद्र सिंह के छोटे भाई प्रदीप का बेटा आरुष साई सेंटर के हॉस्टल में रहकर कुश्ती सीखता है। प्रदीप के मुताबिक, रविवार को राजेंद्र सेंटर में ठहरे थे। वह हॉस्टल की दूसरी मंजिल की छत पर टहलने गए थे। इस दौरान बाउंड्रीवॉल पर बैठने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें आनन-फानन कृष्णानगर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी अनीता, बेटा नितिन और बेटी नीतिका हैं। प्रदीप के अनुसार, राजेंद्र पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी की सुरक्षा में भी तैनात रह चुके थे। हालांकि, सरोजनीनगर के इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें