फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मानित, दो मृतक आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
कर्मचारियों को सम्मानित करतीं महापौर।
विज्ञापन
लखनऊ। जलकल विभाग के मुख्यालय ऐशबाग में सेवानिवृत्त हुए पांच कर्मचारियों को महापौर सुषमा खर्कवाल ने सम्मानित किया। उन्होंने 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लंबे सेवाकाल और विभाग के प्रति योगदान की सराहना की। साथ ही दो मृतक आश्रितों सरिता और राहुल गुप्ता को गैंगमैन पद पर नियुक्ति पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में लेखा विभाग के सहायक लेखाधिकारी अशोक कुमार सिंह, जोन-2 के गैंगमैन लक्ष्मण शाह, जोन-5 के पंप चालक जर्रार हुसैन, गैंगमैन महेश चंद्र और जोन-6 के सफाई कर्मचारी राजकुमार शामिल रहे। इस मौके पर जीएम जलकल कुलदीप सिंह, पार्षद संदीप शर्मा समेत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कर्मचारियों को सम्मानित करतीं महापौर।

कर्मचारियों को सम्मानित करतीं महापौर।

कर्मचारियों को सम्मानित करतीं महापौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें