फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हें फिर मिलेगी चिकित्सा प्रतिपूर्ति

Sat, 26 Oct 2013 07:50 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम से सेवानिवृत्त हुए करीब सात हजार लोगों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ फिर से मिल सकता है।
विज्ञापन


शासन ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति सुविधा बंद किए जाने पर जल निगम पर सवाल उठाया है कि आखिर किसके आदेश पर ऐसा किया गया।
शासन के नगर विकास विभाग की ओर से यह आदेश उत्तर प्रदेश जल निगम पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बंद किए जाने के विरोध में भेजे गए ज्ञापन के बाद दिया है।

उप सचिव उमाशंकर सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जल निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों को राजकीय कर्मचारियों की तरह चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा दिए जाने का आदेश 3जुलाई 2008 को जारी किया गया था और उसमें अब तक कोई संशोधन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


जल निगम पेंशनर्स एसोसिएशन ने यह ज्ञापन दिया है कि जल निगम प्रशासन ने गत 6जून से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बंद कर दी है। जबकि शासन से ऐसा कोई आदेश ही नहीं दिया गया।
इस बारे में जल निगम के प्रबंध निदेशक एके मित्तल ने कहा कि जल निगम बोर्ड ने कुछ गंभीर बीमारियों के इलाज में ही 50 प्रतिशत चिकित्सा प्रतिपूर्ति देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


अन्य बीमारियों में यह लाभ नहीं दिया जा रहा है। शासन का जो आदेश है उसे बोर्ड में रखा जाएगा।

यदि बोर्ड निर्णय लेता है तो चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा को फिर से शुरू किया कर दिया जाएगा। बिना बोर्ड की मंजूरी आदेश को लागू नहीं किया जा सकता।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें