फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रिटायर्ड बुजुर्ग ने सब्जी विक्रेता से मांगा गुटखा, मना किया तो झोंकी फायर; बाल-बाल बची जान

Mon, 16 Dec 2024 04:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में रिटायर्ड बुजुर्ग ने सब्जी विक्रेता से गुटखा मांगा। दुकानदार ने मना किया तो बुजुर्ग ने फायर झोंक दी। दुकानदार की बाल-बाल जान बची। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रविवार रात गुटखा देने से मना करने पर लविवि से रिटायर्ड बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से सब्जी विक्रेता पर फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी ने सब्जी विक्रेता को बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मड़ियांव के भरत नगर में विकास कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह सेक्टर क्यू में बालाजी मंदिर के सामने सब्जी की दुकान लगाते हैं। विकास के मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे वह और उनका दोस्त अक्षय कुमार दुकान पर बैठे थे। तभी उनकी दुकान पर 65 वर्षीय सुरेंद्र प्रताप सिंह पहुंचा, जो काफी नशे में था। सुरेंद्र उनसे गुटखा मांगने लगे। विकास ने जब उन्हें बताया कि उनकी दुकान सब्जी की है गुटखा की नहीं तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा।

दो बार हुई फायरिंग

विकास के विरोध पर सुरेंद्र अक्षय कुमार से बहस करने लगा। भीड़ जमा होने पर सुरेंद्र घर चला गया। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ही वह अपने घर से लाइसेंसी बंदूक ले आया और विकास पर फायर झोंक दिया। फायरिंग की आवाज से वहां मौजूद लोग सहम गए। गनीमत रही कि सब्जी विक्रेता की जान बच गई। इस पर आक्रोशित आरोपी ने पीड़ित को पीट दिया। लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी से फिर गोली चल गई। मामला बढ़ता देख सुरेंद्र भाग निकला।

लखनऊ विश्वविद्यालय से रिटायर्ड है आरोपी

घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक आरोपी लविवि से रिटायर्ड है। उसकी बंदूक कब्जे में लेकर लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें