फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 डॉक्टरों की भर्ती, यहां करें आवेदन

Thu, 06 Mar 2014 05:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की घोषणा बुधवार को होने की सुगबुगाहट लगते ही स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को ही 1000 रिटायर्ड विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया।
विज्ञापन


आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट से बुधवार से डाउनलोड किए जा सकेंगे। विभाग ने 15 मार्च तक आवेदन मांगे हैं। 65 वर्ष तक की आयु वाले चिकित्सकों को ही रखा जाएगा। चयन साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा।
चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए एक समिति महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की अध्यक्षता में बनाई गई है।प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कुमार ने बताया कि एक वर्ष के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


सेवा अच्छी रहने पर इसे एक-एक वर्ष के लिए आगे भी बढ़ाया जा सकता है। पुनर्नियुक्ति केवल विशेषज्ञ डॉक्टरों की ही होगी। इन्हें किसी भी प्रकार का प्रशासकीय पद नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


नियुक्ति के बाद डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे। किस जिले में कितने पद खाली हैं इसका विवरण वेबसाइट पर मौजूद है।

इसके अलावा लखनऊ, कानपुर जैसे महानगरों के लिए सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को भी रखा जाएगा। सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर जितने भी मिलेंगे सरकार उन्हें रख लेगी।

फॉर्म डाउनलोड करें
http:/uphealth.up.nic.in

यहां से करें पूछताछ
0522-2625535
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें