फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में बेड पर अचेत मिले सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर

Tue, 10 Feb 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महानगर में बिस्तर पर अचेत पड़े रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर। 
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर के डोगारा कोठी अपार्टमेंट में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) से सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर वंशीधर डोगरा सोमवार सुबह अपने फ्लैट में अचेत अवस्था में पाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अब उनकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन

अपार्टमेंट निवासी शिवम सिंह के अनुसार, वंशीधर फ्लैट संख्या 405 में अकेले रहते हैं और उनकी देखभाल के लिए केयर टेकर आता है। सोमवार सुबह जब नौकरानी और बाद में केयर टेकर के आने पर दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका हुई। सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वंशीधर बेड पर बेहोश मिले। उनके पास मिले दस्तावेज से परिजनों को सूचना दी गई और उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया। आशंका है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने से उनकी हालत बिगड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें