क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन देते एआईबीआरएफ के सदस्य।
लखनऊ। ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन (एआईबीआरएफ) उत्तर प्रदेश के बैनर तले कपूरथला स्थित यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने 300 से ज्यादा सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों ने पेंशन अपडेशन की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। बैंककर्मियों ने कहा कि हमारी मांगे 30 वर्षों से लंबित हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन देकर प्रधान कार्यालय को भेजने का भी अनुरोध किया। सभा को एआईबीआरएफ के प्रदेश अध्यक्ष आरके अग्रवाल, महामंत्री आरएम टंडन, अनूप शरन सिंह, सीबी बाजपेई, आरएन मेहरोत्रा, सुधीर कुमार आदि ने संबोधित किया।