फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड अफसर के बेटे ने पत्नी को बेल्ट से पीटकर घर से निकाला

Mon, 22 May 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
लखनऊ के अलीगंज में रिटायर्ड एआरटीओ के बेटे ने पत्नी को दहेज की खातिर बेल्ट से पीटा और अधमरा कर खदेड़ दिया। पीड़ित रोड पर पड़ी तड़पती रही। लोगों की मदद से उसने मायके वालों को जानकारी दी। 
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से आरोपी पति व देवर घर छोड़कर भाग गए।

इंस्पेक्टर के मुताबिक, त्रिवेणी नगर सेकंड निवासी रिटायर्ड एआरटीओ रामेंद्र बाजपेई के बेटे विवेक की शादी पांच साल पहले हरदोई निवासी संध्या से हुई थी। 

विवेक व नशेड़ी देवर विकास आए दिन महिला को पीटकर प्रताड़ित करते थे। तीन साल पहले दोनों ने मिलकर महिला पर तेल डालकर जलाने की कोशिश की थी। मामला थाने तक पहुंचा, जिसमें बाद में सुलह हो गई। बुधवार को विवेक व विकास ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर घर से खदेड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें