फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त वायु सैन्यकर्मी को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख वसूले

विज्ञापन
सेवानिवृत्त वायु सैन्यकर्मी को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख वसूले
विज्ञापन
लखनऊ। चौक निवासी वायुसेना के सेवानिवृत्त वारंट ऑफिसर को सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने उनकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस ने 24 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित के मुताबिक, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उनकी दोस्ती एक अज्ञात महिला से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि महिला ने इसका फायदा उठाकर उन्हें हनीट्रैप में फंसा लिया और ब्लैकमेल करने लगी। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने 15 लाख रुपये मांगे। बदनामी से बचने के लिए पीड़ित ने कई किस्तों में महिला के बताए बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि 15 लाख रुपये लेने के बाद भी महिला ने और रकम की मांग शुरू कर दी। मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने 24 अक्तूबर को पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी क्राइम किरण यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की एक टीम आरोपी की प्रोफाइल की जांच कर रही है। दूसरी टीम रकम फ्रीज कराने के लिए बैंक से संपर्क करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें