फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में सेवानिवृत्त लेखपाल व श्रमिक की मौत

Thu, 07 Aug 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तेलीबाग और वृंदावन सेक्टर-10 में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसों में सेवानिवृत्त लेखपाल राम कृष्ण वर्मा (65) और श्रमिक धनंजय (40) की मौत हो गई। घटनास्थल से आरोपी बाइक और कार चालक भाग निकले।
विज्ञापन


आशियाना के बंगला बाजार निवासी अनुपम ने बताया कि मंगलवार शाम को पिता राम कृष्ण वर्मा बाइक से तेलीबाग स्थित सराफ की दुकान में खरीदारी करने निकले थे। शाम करीब चार बजे तेलीबाग चौराहे पर पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में पिता सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने पिता को लोकबंधु अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पिता के मोबाइल से उन्हें घटना की जानकारी दी। इस बीच उनकी मौत हो गई। राम कृष्ण के परिवार में पत्नी सुनीता और दो बेटियां भी हैं।
उधर, बिहार के बेतिया निवासी मजदूर धनंजय पत्नी रंभा और दो बच्चों के साथ पीजीआई के वृंदावन सेक्टर आठ में रहते थे। छोटे भाई छोटेलाल के मुताबिक मंगलवार को धनंजय बाइक से काम से घर लौट रहे थे। वह हेलमेट नहीं पहने थे और बाइक की रफ्तार भी तेज थी। वृंदावन सेक्टर-10 में उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल धनंजय को पुलिस ने पीजीआई के ट्रॉमा-2 पहुंचाया और घरवालों को सूचना दी। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक दोनों मामलों में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें