फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त 46 बेसिक शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के 46 सेवानिवृत्त शिक्षकों को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से शुक्रवार को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने कहा, सम्मान ही उनकी मूल धरोहर है।



सरोजनीनगर के डिग्री कॉलेज में हुए समारोह में वर्ष 2020 से 2025 तक सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मान दिया गया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन ने बताया कि वर्ष 2020 में कोरोना काल के चलते शिक्षकों का सम्मान नहीं किया जा सका था। पूर्व राज्य मंत्री आरएस कुशवाहा ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर विधान परिषद के सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है, लेकिन सरकारी नियम में एक समय बाद जाना पड़ता है तो वही प्रक्रिया पूरी की जाती है। कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। समारोह में वर्ष 2020 के पांच , 2021 के नौ, 2022 के छह, 2023 के नौ, 2024 के सात और 2025 के 10 सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिह्न, पुस्तक दी गई। इस दौरान प्रांतीय मंत्री वंदना सक्सेना, जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें