फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटेल स्टोरों के फोन तक नहीं ऊठे

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रिटेल स्टोर पर नहीं उठे फोन ,शिकायत के बाद चेता प्रशासन ,कमेटी गठित लखनऊ । कोरोना संक्रमण से निबटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा घरों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने को शुरू की गई होम डिलीवरी व्यवस्था पहले दिन पटरी पर पटरी से उतरी नजर आई। विभिन्न इलाकों में होम डिलीवरी के लिए प्रशासन द्वारा रिटेल स्टोरों के जारी किए गए फोन नंबर तो उठे तक नहीं । इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने नाराजगी जताई। उन्होंने व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए एडीएम आपूर्ति की अध्यक्षता में एक निगरानी कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है।यह कमेटी राहत और आवश्यक वस्तु वितरण के लिए दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेगी । अनदेखी करने वालों के खिलाफ सीधे पुलिस में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई होगी। गठित राहत समिति में शामिल 10 सदस्य टीम का संयोजन नागरिक सुरक्षा संगठन के जयराज तोमर नियंत्रण नागरिक सुरक्षा संभालेंगे । एडीएम आपूर्ति आरडी पांडे ने बताया रिटेल स्टोर स्टोर के संचालकों चेताया गया है कि लॉक डाउन के दौरान प्रशासन के निर्देशों का ना मानने पर सीधे कार्रवाई होगी । भरोसा दिलाया की शुक्रवार से आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी व्यवस्था को काफी हद तक बेहतर बनाने का पूरा प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें