लखनऊ। लविवि ने बुधवार को सम सेमेस्टर परीक्षा के तहत स्नातक, परास्नातक व डिप्लोमा स्तर के 15 पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि बीएससी कृषि ऑनर्स एनईपी चौथे व छठे, बीएससी एनईपी छठे, बीबीए टूरिज्म चौथे व छठे सेमेस्टर और एमए उर्दू, पत्रकारिता एवं जनसंचार व अंग्रेजी के छठे तथा लिंग्विस्टिक के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी हुआ है। एमपीएच पब्लिक हेल्थ, एमटीटीएम टूरिज्म एंड ट्रैवेल मैनेजमेंट के चौथे, एलएलबी पांच वर्षीय 2017 व 2018 के दसवें और आचार्य के चौथे सेमेस्टर का भी नजीता आया है।