लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से पॉलीटेक्निक सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम 11 जुलाई को जारी होंगे। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होगी। पॉलीटेक्निक में अभी नए सत्र की प्रवेश प्रकिया जारी है। पहले चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। राजधानी सहित प्रदेशभर के पॉलीटेक्निक संस्थानों में अभी तक 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सीट व पाठ्यक्रम आवंटन कर दिया गया है। प्राविधिक विभाग के अनुसार, नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही एक अगस्त के नए विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू होंगी।