फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराना डीएम व एसपी की जिम्मेदारी : राज्य निर्वाचन आयोग

Fri, 19 Mar 2021 11:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने की जिम्मेदारी सभी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों की है। उन्होंने चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने डीएम व पुलिस कप्तानों को कहा कि चुनाव में आयोग के जरिये मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के भीतर कराएं।
विज्ञापन


कुमार बृहस्पतिवार को योजना भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां कमियों को चिह्नित कर उसे समय पर दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पहले से नजर रखकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने शस्त्र की दुकानों का औचक निरीक्षण करने और रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस मूवमेंट का प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएं ताकि परीक्षा में व्यवधान नहीं हो।
विज्ञापन


अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में नामांकन की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त केके अग्रवाल, विशेष कार्याधिकारी जेपी सिंह और डीआईजी कानून व्यवस्था धमेंद्र यादव मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें