फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसएफ और यूपी 112 को

Mon, 28 Dec 2020 10:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
up 112 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाये जाने के लिए तकनीकी का अधिक उपयोग किया जायेगा। बैंकों की सुरक्षा में यूपीएसएसएफ (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) और यूपी 112 को लगाया जाएगा। बैंकों में विशेषकर करेंसी-चेस्ट व एटीएम की सुरक्षा के लिए उनकी शाखाओं और एटीएम की लोकेशन का विवरण मांगा गया है, ताकि उसको यूपी 112 के डाटा बैंक से जोड़ा जा सके। इसके अलावा बैंकों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा नवगठित एसएसएफ को लगाया जाएगा।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में बैंकों की सुरक्षा के संदर्भ में गठित राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में ये निर्णय लिया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी बैंकों का फायर ऑडिट भी कराया जाय और उसकी निरंतर समीक्षा हो। बैंकों के करेंसी चेस्ट का सुरक्षा ऑडिट स्थानीय थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित बैंक के शाखा प्रबन्धक के संयुक्त प्रयास से किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें