फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिम्मेदारियों ने लिया इम्तिहान, गोल्ड मेडल से मिलेगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की छात्रा तान्या वर्मा ने अपने सपनों को साकार किया है। उन्होंने आर्थिक चुनौतियों के चलते स्नातक के बाद नौकरी करते हुए कानून की पढ़ाई जारी रखी। अब उनकी इसी लगन और उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। बीएएलएलबी पाठ्यक्रम की छात्रा तान्या को 17 अक्तूबर को प्रदीप कुमार अग्रवाल मेमोरियल गोल्ड मेडल मिलेगा।
विज्ञापन

दिल्ली के शाहदरा की निवासी तान्या ने आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण एक कानूनी फर्म में नौकरी की। उन्होंने घर की जिम्मेदारियां संभालीं लेकिन अपने कॅरिअर की दिशा नहीं बदली। तान्या न्यायिक सेवा में जाने के लक्ष्य के साथ तैयारी भी कर रही हैं। वह अपने खानदान की पहली लॉ स्नातक हैं।
तान्या कानून को जरूरतमंदों की मदद करने का माध्यम मानती हैं। उन्होंने कानूनी समझ के जरिये कई लोगों की सहायता की है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने अकादमिक और व्यावहारिक अनुभव पर जोर दिया। वह 10 से अधिक मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और उनके 30 से ज्यादा लेख प्रकाशित हुए हैं। तान्या ने बताया कि यह गोल्ड मेडल उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता को नई पहचान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें