फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कलाओं के संरक्षण के लिए संयोजकों को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। संस्कार भारती अवध प्रांत की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को निरालानगर स्थित विद्या भारती शोध संस्थान में हुई। अवसर पर नवीन कार्य रचना पर चर्चा के साथ 64 कलाओं को पांच विभागों में बांटकर संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई कार्यकारिणी की घोषणा कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने की।



अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य गिरीश चंद्र ने कहा, संस्कार भारती में कलाकारों को जोड़ने के साथ प्राचीन कलाओं को संरक्षित करने के लिए काम किया जा रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष अनुराधा गोयल ने कहा, आने वाले दिनों में संस्कार भारती कला और कलाकारों के विकास के लिए संयुक्त रूप से काम करेगी। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मैसूर मंजुनाथ की मौजूदगी में पांच विधाओं के आयामों पर चर्चा हुई। केंद्र की ओर से 64 कलाओं को पांच विभागों में समाहित किया गया, जिसमें दृश्य कला, मंचीय कला, साहित्य कला, लोक कला और धरोहर कला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृश्य कला के संयोजन की जिम्मेदारी विनीत पांडेय, मंचीय कला की विभा सिंह, साहित्य कला की डॉ. अशोक अग्निपथी, लोककला की डॉ. कुमुद सिंह, कला धरोहर की जिम्मेदारी डॉ. प्रभाकर जौहरी को सौंपी गई। प्रांत महामंत्री अमित कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर पूनम श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, शिवकुमार व्यास को, सह महामंत्री के पद पर चंद्रभूषण सिंह को, मंत्री धर्मेंद्र सिंह व पुनीत स्वर्णकार, मातृशक्ति के लिए किरन श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें