मोहनलालगंज। मोहनलालगंज नगर पंचायत के मनोनीत सभासद एडवोकेट सुंदर लाल धीमान, डॉक्टर अरविंद विश्वास और रामलखन लोधी को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष अशोक तिवारी ने फूल-माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त सभासद क्षेत्र की समस्याओं- सड़क, सफाई और पेयजल के समाधान पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम में अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सभासदों को शुभकामनाएं दीं।