फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिर्जापुर के लिए नवरात्र स्पेशल ट्रेन आज से

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। नवरात्र पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन मिर्जापुर से लखनऊ के लिए नवरात्र स्पेशल ट्रेन 19 मार्च से संचालित करेगा।



उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04113 मिर्जापुर लखनऊ नवरात्र स्पेशल ट्रेन 19 मार्च से दो अप्रैल तक मिर्जापुर से शाम 4:20 बजे चलकर विंध्याचल, मांडा रोड, मेजा रोड, नैनी, प्रयागराज, प्रयाग, कुंडा हरनामगंज, ऊंचाहार, रायबरेली, बछरावां होते हुए रात 10:38 बजे उतरेटिया व रात 11:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04114 लखनऊ मिर्जापुर नवरात्र स्पेशल 20 मार्च से तीन अप्रैल तक लखनऊ से रात एक बजे चलकर उतरेटिया रात डेढ़ बजे होते हुए उपरोक्त स्टेशनों के रास्ते चलकर मिर्जापुर सुबह साढ़े आठ बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें