मूलवासी कश्यप निषाद गोंड जन उत्थान समिति की ओर से रविवार को गोंड समाज की उपजातियों को न्याय दिल
खनऊ। मूलवासी कश्यप निषाद गोंड जन उत्थान समिति की ओर से रविवार को गोंड समाज की उपजातियों को न्याय दिलाने के लिए मल्हौर रोड चिनहट में संगोष्ठी हुई। मुख्य अथिति व मध्य प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचिव वीरेंद्र कुमार बाथम ने कहा कि अभिलेखों में मूल जाति गोंड दर्ज करानी होगी। अध्यक्ष डॉ. बिंद्रा प्रसाद धुरिया, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ गोंड व छविराज गोंड ने संगठित होकर गोंड समाज की उपजातियों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। धुरिया सतीश कुमार कश्यप, राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य रमेश चंद गौड़ कश्यप, बिजनौर से हरीश चंद्र कश्यप, बाराबंकी से गया प्रसाद धुरिया, बस्ती से राजेंद्र धुरिया समेत 45 जनपदों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
मूलवासी कश्यप निषाद गोंड जन उत्थान समिति की ओर से रविवार को गोंड समाज की उपजातियों को न्याय दिल