नाट्य प्रस्तुति में दिखा प्रेम और कविता का संगम
लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में रविवार को प्राग संस्था की ओर से नाट्य प्रस्तुति का आयोजन हुआ। ''साहिर : हर इक पल का शायर'' नाटक का कलाकारों ने शानदार मंचन किया। लेखक चंद्र शेखर वर्मा और गोपाल सिन्हा के निर्देशित नाटक में प्रेम व कविता का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मैं पल दो पल का शायर हूं... पंक्ति से हुई। डॉ. प्रभा श्रीवास्तव, पंकज कुमार, अनुपमा एस. मणि, अजय जैन आदि लोग मौजूद रहे।