फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भीषण गर्मी में पानी को तरस रहे आदिल नगर के निवासी

विज्ञापन
ट्यूबवेल का खराब पार्ट।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड के आदिल नगर में दो दिनों से पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भाजपा महिला मोर्चा की वार्ड अध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि जब जेई बिक्रम सिंह को फोन किया, तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। अधिशाषी अभियंता अनिल यादव को मामले से अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर शाम को टीम आदिल नगर ट्यूबवेल पर पहुंची तो पता चला कि मोटर खराब है, उसे बदलना पड़ेगा। लापरवाही का आलम यह रहा कि अगले दिन दोपहर तक बालागंज मुख्यालय से नया मोटर ही नहीं आ सका था।
विज्ञापन


क्षेत्रीय नागरिकों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद जेई एक बार भी साइट पर झांकने नहीं आए। वार्ड अध्यक्ष के अनुरोध पर अधिशाषी अभियंता द्वारा एक पानी का टैंकर भेजकर अस्थायी राहत देने की कोशिश की गई है। लेकिन अगर जलकल विभाग के जिम्मेदारों की यही कार्यप्रणाली रही, तो इतनी बड़ी आबादी को आज रात भी प्यासा ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें