पीजीआई लखनऊ की नवीन ओपीडी में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली जाने से छह तीमारदार लिफ्ट में फंस गए। उन्हें डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। लिफ्ट चौथी व पांचवी मंजिल के बीच थम गई।
तीमारदारों ने जब शोर मचाया तो मामले की जानकारी हुई। लिफ्ट में हवा कम होने की वजह से तीमारदार बेहद परेशान हो गए। उन्हें लिफ्ट का गेट तोड़कर बाहर निकाला गया।
घटना में पीजीआई प्रशासन की लापरवाही साफ देखी गई। सभी एक-दूसरे को आवाज देते रहे लेकिन मदद को कोई आगे नहीं आया। इस दौरान लिफ्ट में फंसे लोग चीखते रहे।