फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बगैर मान्यता संचालित आवासीय बालिका मदरसा व मांटेसरी स्कूल सीज

Fri, 23 Aug 2024 05:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना तहसील क्षेत्र में आवासीय बालिका मदरसा व मांटेसरी स्कूल बगैर मान्यता चल रहा था। शिकायत मिलने पर इन दोनों जगहों पर डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को छापा मार कर उसे सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को एसडीएम इकौना ओमप्रकाश के नेतृत्व में बीडीओ, बीईओ व पुलिस को छापा मारने का निर्देश दिया। टीम द्वारा बृहस्पतिवार को कटरा वीरपुर मार्ग स्थित न्यू स्टार पब्लिक स्कूल में छापा मारा गया। स्कूल बिना मान्यता संचालित मिला। यहां 180 बच्चों का नामांकन था।
वहीं इकौना तहसील के निकट स्थित कर्बला के सामने विगत पांच वर्ष से संचालित आवासीय मदरसे पर भी छापा मारा गया। दुकानों के ऊपर पांच कमरों में संचालित इस मदरसे में कक्षा पांच तक की पढ़ाई होती थी। इस आवासीय मदरसे में 74 छात्राओं का नामांकन था। छापे के दौरान 60 छात्राएं मौजूद थीं। पूछताछ पर मदरसे के प्रधान अध्यापक मोहम्मद हसन कादरी ने बताया कि मदरसे में चार शिक्षक और भी हैं। यहां उर्दू, अरबी के साथ ही हिंदी व अंग्रेजी भी पढ़ाई जाती है। टीम ने छात्राओं के परिजनों को बुला कर उनके साथ घर भेज दिया और मदरसा सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें