फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की साधारण बसों में भी रिजर्वेशन शुरू

Tue, 22 Jul 2014 11:11 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री परिवहन निगम यानी रोडवेज की साधारण सेवा की बसों में भी सीटों का आरक्षण करा सकेंगे। परिवहन निगम ने वॉल्वो की तर्ज पर यह सुविधा सोमवार को साधारण सेवा की बसों में भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं यात्री कभी भी कहीं से साधारण सेवा की सभी बसों में इंटरनेट के जरिये सीटें आरक्षित करा सकेंगे। यह सुविधा तीन वेबसाइटों पर उपलब्ध होगी।

गौरतलब है कि यात्रियों को अब तक रोडवेज के सिर्फ वॉल्वो व गोल्डलाइन एसी बसों में सीट आरक्षित कराने की सुविधा उपलब्ध थी।

लेकिन आईटीएमएस के तहत नई तकनीक विकसित होने के बाद अब यही सुविधा साधारण सेवा की बसों में शुरू कर दी गई है।

निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश मेश्राम के अनुसार यात्री साधारण सेवा की बसों में यात्रा से 15 दिन पहले तक अपनी सीटें आरक्षित करा सकते हैं। इसमें यात्री मनमाफिक सीटों का ऑनलाइन आरक्षण कर सकता है।

मेश्राम ने बताया कि परिवहन निगम की वेबसाइट को रेलवे की वेबसाइट irctc.co.in जोड़ने की भी बातचीत चल रही है। जिससे जो यात्री ट्रेन में सीट न मिलने से निराश हो, तो वह बस को विकल्प बना सके।
विज्ञापन


तीन वेबसाइटों से करा सकते हैं आरक्षण
यात्री makemytrip.com, redbus.com और travelyari.com पर परिवहन निगम की साधारण सेवा की बसों में सीटों का आरक्षण करा सकते हैं। इसलिए वे किराये का भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग एवं मोबाइल बैंकिंग से जरिये कर सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें