फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण समर्थक 14 अप्रैल को मनाएंगे आंबेडकर जयंती, सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम

Sun, 11 Apr 2021 11:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • प्रदेश के आठ लाख आरक्षण समर्थक कर्मचारी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती कोविड प्रोटोकाल के हिसाब से सभी जिलों में धूमधाम से मनाएंगे।
  • जयंती मनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश में इस अवसर पर 8 लाख आरक्षण समर्थक कर्मचारी 14 लाख मास्कों का वितरण करेंगे।
  • यह दिन आरक्षण समर्थकों के लिए खास और ऐतिहासिक है। ऐसे में सभी आरक्षण समर्थक अपने-अपने क्षेत्र में सभी कमजोर वर्ग के लोगों की हर संभव सहायता करें और कोरोना महामारी को हराने के लिए वैक्सीनेशन में पूरी मदद की जाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मंडल ने एलान किया है कि प्रदेश के आठ लाख आरक्षण समर्थक कर्मचारी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती कोविड प्रोटोकाल के हिसाब से सभी जिलों में धूमधाम से मनाएंगे। इस निर्णय की जानकारी सभी जिलों में भेज दी गई है।

विज्ञापन


समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि जयंती मनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश में इस अवसर पर 8 लाख आरक्षण समर्थक कर्मचारी 14 लाख मास्कों का वितरण करेंगे। जरूरतमंदों को पैक्ड फूड आइटम के पैकेट भी बांटे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह दिन आरक्षण समर्थकों के लिए खास और ऐतिहासिक है। ऐसे में सभी आरक्षण समर्थक अपने-अपने क्षेत्र में सभी कमजोर वर्ग के लोगों की हर संभव सहायता करें और कोरोना महामारी को हराने के लिए वैक्सीनेशन में पूरी मदद की जाए।
विज्ञापन


समिति के आरपी केन, अनिल कुमार, अंजनी कुमार, प्रेमचंद्र, हरिश्चंद्र वर्मा व सुनील कनौजिया ने कहा कि आरक्षण समर्थकों का यह  कर्तव्य है कि वे गरीब परिवारों की हर संभव मदद करने का संकल्प लें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें