फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्णों को आरक्षण देकर मोदी ने की महासर्जिकल स्ट्राइक: बृजभूषण सिंह

Tue, 08 Jan 2019 07:04 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोंडा में श्री रघुकुल विद्यापीठ प्रांगण में आयोजित युवा शक्ति संगम कार्यक्रम में सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मोदी जी ने सवर्ण आरक्षण लागू कर महासर्जिकल स्ट्राइक कर दिया है। अब कुछ बचा नहीं है। सपा, बसपा व कांग्रेस सब आउट हो गए। यदि राज्य सभा में सपा, बसपा व कांग्रेस इसका विरोध करेंगे तो साफ है कि ये सब सवर्णों का विरोध करते हैं।

विज्ञापन


बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह मंगलवार को युवा शक्ति संगम कार्यक्रम में मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वर्ष 2018 में धुंध थी अब मौसम साफ हो गया है। उनका आशय आरक्षण को लेकर था। 

उन्होंने कहा कि लोग काफी दिनों से आरक्षण की मांग कर रहे थे और बसपा व कांग्रेस ने भी कहा था कि उनकी सरकार आएगी तो सवर्णों को आरक्षण दिया जाएगा। यदि वे राज्यसभा में विरोध करते हैं तो साफ है कि केवल लालीपाप दे रहे थे।
विज्ञापन


गांधी परिवार पर बात करने पर सांसद ने कहा कि राहुल व सोनिया गांधी एक नंबर के चोर हैं। पूरा गांधी परिवार नेशनल हेराल्ड केस में बेल पर हैं। सांसद ने कहा कि आरक्षण बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण ज्वलंत मुद्दा है और राम मंदिर आस्था का विषय है।

सर्वोच्च न्यायालय की मर्यादा है और सुनवाई चल रही है। सुनवाई की कार्रवाई पूरा होने के बाद मोदी जी मंदिर बनवाएंगे। लोकसभा चुुनाव में सपा व बसपा के गठबंधन पर कहा कि बबुआ व बुआ के गठबंधन को जनता सिरे से नकार देगी। यह डरे हुए लोगों का मिलन है। यदि आपस में मिलेंगे नहीं तो उत्तर प्रदेश में इनकी राजनीति स्वाहा हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें