लखनऊ। रेलवे ने ट्रेनों की सीटों का आरक्षण चार्ट आठ घंटे पहले बनाने की व्यवस्था मंगलवार से शुरू कर दी। अभी तक ट्रेन छूटने से चार घंटे पहले चार्ट बनता था। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने कहा कि पुरानी व्यवस्था में अंतिम समय तक सीटों की स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी रहती थी। इससे यात्रियों को परेशानी होती थी। अब सुबह 05:00 से दोपहर 14:00 बजे तक की ट्रेनों के चार्ट एक दिन पूर्व रात 9 बजे तैयार होंगे। दोपहर 14:00 बजे के बाद की ट्रेनों के चार्ट इनके रवाना होने से आठ घंटे पहले तैयार होंगे। रेलवे में हाई ऑफिशियल कोटा के आवेदन ट्रेन छूटने के एक दिन पहले सुबह 11 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। चार्टिंग में बदलाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का कहना है कि इसके लिए समयसीमा में आवेदन करना होगा।
रेलवे में हाई ऑफिशियल कोटा के आवेदन ट्रेन छूटने के एक दिन पहले सुबह 11 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। चार्टिंग में बदलाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का कहना है कि इसके लिए समयसीमा में आवेदन करना होगा।