बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में खाद्य व पोषण विभाग की ओर से रिसर्च केस राइटिंग विषय
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में खाद्य व पोषण विभाग की ओर से रिसर्च केस राइटिंग विषय पर कार्यशाला हुई। विशेषज्ञ प्रो. मनोज जोशी ने रिसर्च केस की अवधारणा, शिक्षण केस व रिसर्च केस के बीच अंतर विद्यार्थियों को समझाया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पीएचडी शोधार्थियों को रिसर्च केस राइटिंग की अवधारणा व महत्व से परिचित कराना था। इसमें डॉ. मनोज जोशी ने विशेष रूप से अनुसंधान में उद्यमशील मानसिकता अपनाने पर बल दिया गया, जिससे शोधार्थी शोध-अंतरालों की पहचान कर सकें।