फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि में शोध और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा : प्रो. सैनी

विज्ञापन
कुलपति का कार्यभार संभालते प्रो. जेपी सैनी।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। कुलपति का कार्यवाहक चार्ज संभाल रहीं प्रो. मनुका खन्ना ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। प्रो. सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। शिक्षा, शोध और नवाचार को लविवि की केंद्रीय धुरी बताते हुए कहा कि छात्र केंद्रित शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर बनाए रखने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे। साथ ही रैंकिंग को और बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रो. सैनी ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर उनका विशेष ध्यान रहेग। डिजिटल शिक्षा के विस्तार को लेकर कहा कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक साझेदारियों को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय को अकादमिक उत्कृष्टता, सामाजिक उत्तरदायित्व और वैश्विक पहचान की दिशा में अग्रसर करने हेतु सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से सक्रिय सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें