शोभायात्रा में शामिल हुए आर्य समाज के प्रतिनिधि
लखनऊ। मोती नगर स्थित बाल सदन से रविवार को जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से ऋषि दयानंद बोध शोभा यात्रा निकाली गई। संस्थान की आचार्या डॉ. निष्ठा विद्यांलकार ने बताया कि आर्य समाज के लोगों ने हाथों में ओम पताका लिए शोभायात्रा में शामिल हुए। दयानंद बाल सदन के विद्यार्थी और आचार्य प्रीति विमर्शिनी, आचार्य विमल आर्य,प्रेम शंकर मौर्य व भव्य शंकर ने बीच-बीच में ओम का झंडा ऊंचा करते रहे। कार्यक्रम में आनंद मोहन तिवारी,रण सिंह, शिव शंकर वैश्य व अन्य शामिल हुए।
शोभायात्रा में शामिल हुए आर्य समाज के प्रतिनिधि
शोभायात्रा में शामिल हुए आर्य समाज के प्रतिनिधि