फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिव्यांगों के उत्पीड़न की नहीं दर्ज हो रही रिपोर्ट

विज्ञापन
प्रदर्शन करते दिव्यांग।
विज्ञापन
लखनऊ। थानों में दिव्यांगजन अधिनियम 2016 लागू करने सहित अन्य मांगों के लिए सोमवार को दिव्यांगों ने प्रदर्शन किया। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए दिव्यांग डीजीपी कार्यालय जाना चाह रहे थे, मगर पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया। इसक बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों के जरिये डीजीपी को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि थानों में दिव्यांगों के उत्पीड़न कि रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। थानों में रैंप की भी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि महागठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अपर मुख्य सचिव से मुलाकात की और लेखपाल, मुख्यसेविका अभ्यर्थियों की नियुक्ति व सीजनल अमीनों को नियमित करवाने की मांग की। इस दौरान महागठबंधन के प्रवक्ता आनंद तिवारी, तनमय श्रीवास्तव, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, अल्पना कुमारी, अजीत कुमार, राजकुमार, रामनिहाल द्विवेदी, कृष्ण कुमार सिंह, वैभव दीक्षित, कुलदीप कुमार, इमरान, कृपा शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें