फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर की रिपोर्ट में BHU के बवाल का खुलासा, मुख्य सचिव ने परीक्षण के लिए भेजी रिपोर्ट

Wed, 27 Sep 2017 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बीएचयू में बवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू में आंदोलनकारी विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज मामले की वाराणसी के कमिश्नर की जांच रिपोर्ट मुख्य सचिव राजीव कुमार को मिल गई है। मुख्य सचिव ने इसे परीक्षण के लिए गृह विभाग को भेज दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट में घटना की परिस्‍थितियों, इसके कारणों के लिए विश्‍वविद्यालय स्तर पर हुई चूक की पहचान की गई है। साथ ही बवाल में बाहरी तत्वों की भूमिका को भी रेखांकित किया गया है। हालांकि‌, आधिकारिक रूप से इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव ने वाराणसी मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण व एडीजी जोन विश्वजीत महापात्रा को जांच के निर्देश दिए थे। मुख्य सचिव ने बताया‌ कि जिला प्रशासन ने स्‍थानीय स्तर पर कार्रवाई की है। मंडलायुक्त की रिपोर्ट परीक्षण के बाद शासन उचित निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें