फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बना दलाल, पैसे लेकर भी नहीं किया इलाज

Sun, 09 Nov 2014 11:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई क्षेत्र में गैस्ट्रोकेयर हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ शनिवार को कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट लिखी गई। आरोप है डॉक्टर ने मरीज से रकम ऐंठकर उसे बाहर कर दिया था।
विज्ञापन


इलाज न मिलने से मरीज की मौत हो गई। पुलिस में शिकायत के बाद सुनवाई न होने पर घरवालों ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को ने पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, बरौली के खलिलाबाद निवासी रवि प्रकाश ने आठ सितंबर को अपनी सास मुन्नी तिवारी को तेलीबाग स्थित जावित्री नर्सिंग होम में दिखाया था।

जांच में पेट में कैंसर की पुष्टि के बाद उन्हें अगले दिन गैस्ट्रोकेयर हास्पिटल में भर्ती कराया। आरोप है डॉ. एपी सिंह ने इलाज के नाम पर एक लाख 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। तीन दिन तक इलाज करने के बाद उन्हें बाहर कर दिया।
विज्ञापन


तीमारदार ने मामले की शिकायत थाने में की। इसके बावजूद पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। वहीं, रवि के पास इलाज के लिए पैसा नहीं बचा। ऐसे में तीमारदार उन्हें घर ले आए थे। इलाज न मिलने से महिला की मौत हो गई थी।

जिसके बाद रवि ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसओ आरएस यादव ने बताया  कि जांच कराई जा रही है।

तीमारदार रवि प्रकाश का आरोप है कि डॉ. एपी सिंह ने जांच रिपोर्ट देखने के बाद बेहतर इलाज व बीमारी ठीक होने का झांसा दिया और दो से ढाई लाख रुपये खर्च होने की बात कही।

तीमारदार ने रिश्तेदारों से मदद लेकर एक लाख 40 हजार रुपये जमा किए थे। तीसरे दिन डॉक्टर ने बाकी रकम की मांग कर दी। इन्कार पर डॉक्टर ने मरीज को बिना इलाज बाहर कर दिया था।

तीमारदार का आरोप है डॉ. एपी सिंह ने खुद को बलरामपुर अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर होने की बात कही थी। तीमारदार का कहना है डॉक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

ताकि डॉक्टर की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, विभागीय अफसर भी डॉक्टर के सरकारी व गैर सरकारी होने के बारे में जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें