फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रमिक की हत्या में साथी पर रिपोर्ट दर्ज, प्रदर्शन

Thu, 09 Apr 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
थाना परिसर में प्रदर्शन करते रैकिश के परिजन व ग्रामीण।
विज्ञापन
निगोहां। नदौली गांव निवासी रैकिश रावत (22) की हत्या के मामले में पुलिस ने साथी मजदूर धनराज उर्फ टाटू को हिरासत में लिया है। रैकिश के बड़े भाई लवकुश ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में नशे की हालत में हुए विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रैकिश के शरीर पर छह से अधिक गंभीर चोटें मिलीं, जो हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया।

सड़क किनारे मिला था शव
रैकिश रावत सोमवार सुबह निगोहां गांव के धर्मराज उर्फ टाटू व ब्रह्मदासपुर निवासी राजमिस्त्री नंदकिशोर के साथ बिजनौर स्थित कल्पतरु सिटी में मजदूरी करने गया था। मंगलवार सुबह निगोहां कस्बे से बेनीगंज जाने वाले मार्ग स्थित इंडेन गैस गोदाम के पास सड़क किनारे रैकिश का लहूलुहान शव मिला। उसका मोबाइल, पर्स, टिफिन व चप्पलें गायब थीं। परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के साथ परिजनों ने घेरा थाना
घटना से आक्रोशित रैकिश के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बुधवार को निगोहां थाने का घेराव किया। परिजनों की मांग थी कि पकड़े गए आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए। एसओ अनुज तिवारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय ने बताया कि आरोपी धनराज से पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

थाना परिसर में प्रदर्शन करते रैकिश के परिजन व ग्रामीण।

थाना परिसर में प्रदर्शन करते रैकिश के परिजन व ग्रामीण।

थाना परिसर में प्रदर्शन करते रैकिश के परिजन व ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें