दुबग्गा। अमर उजाला डिजिटल में खबर प्रकाशित होने के बाद लालजी टंडन वार्ड अंतर्गत कसमंडी रोड पर बने जानलेवा गड्ढे की मरम्मत शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मौके पर टीम भेजकर कार्य शुरू कराया।
यह व्यस्त मार्ग गहरे गड्ढों के कारण लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया था। बारिश का पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का पता नहीं चल पाता था। इससे ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे थे। मंगलवार को भी सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गया था। इसमें कई यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं। खंड-2 के अवर अभियंता नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ठेकेदार की मदद से मशीनें लगाकर सड़क की मरम्मत कराई गई है, जिससे आवागमन सुचारु हो सके।स्थानीय निवासी संजय कुमार, जुबैर अहमद और विजय समेत अन्य लोगों ने त्वरित कार्रवाई पर खुशी जताई।
मार्ग की मरम्मत की गई।